रायपुर

VIDEO: पुरानी रंजिश पर युवक के साथ मारपीट… सिर पर ताबड़तोड़ वार से युवक हुआ लहूलुहान,

रमेश राजपूत

रायपुर – हाल ही में बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना इलाके में पत्थर से कुचलकर एक युवक को मौत के घाट उतरा दिया गया था, वही अब रायपुर जिले में मारपीट का मामला समाने आ रहा है, जिसमे पुरानी रंजिश में एक युवक ने दूसरे युवक का सिर फोड़ दिया। युवक सैलून में अपने दोस्त के साथ बाल कटाने गया था। इसी दौरान आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है मिली जानकारी के मुताबिक, वैभव यादव ने थाने में शिकायत की है। उसने बताया कि वह खमतराई श्रीनगर में रहता है। वैभव अपने दोस्त बी आनंद के साथ बाल कटवाने गया था।

इस दौरान वह सैलून के बाहर खड़ा था तभी एक युवक पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। वैभव ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी ने हाथों में कोई नुकीला हथियार पकड़ा हुआ था, जिससे उसने वैभव के सिर पर कई वार कर दिए। जिससे वैभव बुरी तरह घायल हो गया। उसके सिर से खून निकलने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इस मामले में फिलहाल पुलिस में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी