रतनपुर

रतनपुर :- बाइक सवार जीजा साले को ट्रक ने लिया चपेट में…गंभीर चोट लगने से दोनों की हुई मौत, चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सोमवार सुबह फिर एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत करैहा पारा मेनरोड की है जहाँ जीजा साले मंदिर दर्शन करने बाइक पर निकले थे, जिन्हें तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बृजभान प्रधान पिता शंकर लाल प्रधान उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड 13 करैहापारा रतनपुर और दिलीप सिंह पिता ध्यान सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी रुपउला जैतपुर मध्यप्रदेश रिश्ते में जीजा साले है

जो बाइक क्रमांक MP 65 ZB 4973 में मंदिर दर्शन करने सुबह 9:30 बजे निकले थे, जो 11:30 बजे के करीब करैहापारा रोड में पहुँचे थे, तभी ट्रक क्रमांक CG 10 AL 9247 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया,

जिससे दोनों जीजा साले को गंभीर चोटें आई, आस पास के लोगो ने उन्हें रतनपुर सीएचसी पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज जांच शुरू कर दी है।

करवा चौथ में बेटी -दामाद पहुँचे थे घर…

इस सड़क हादसे में मृतक दिलीप सिंह करवा चौथ के दौरान ही अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुँचा था, जो अपने साले के साथ आज सुबह मंदिर दर्शन के लिए निकला था, जो इस हादसे का शिकार हो गए, घर मे एक साथ दो लोगो की असमय मृत्यु से मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...