पचपेड़ी

पचपेड़ी: पुलिस की ने की घेराबंदी….20 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

पचपेड़ी – अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पचपेड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को 20 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी पचपेड़ी ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना किया। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ग्राम बेल्हा से मोटरसाइकिल में अवैध महुआ शराब लेकर ग्राम धुर्वाकारी की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल रेड की कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से आरोपी विनोद पाटले 25 वर्ष पिता रामदास पाटले और चंद्र प्रकाश रात्रे 27 वर्ष पिता पंचराम रात्रे, दोनों निवासी पचपेड़ी, को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया। थाना पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...