बिलासपुर

VIDEO:विवाद के बाद लाठी से हमला कर युवक की हत्या का मामला….बकरा पार्टी के बाद आपस में उलझे युवक

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुरु के यादव मोहल्ला में बीती रात बकरा पार्टी के बाद आपस में ही दो युवक उलझ गए, जहाँ विवाद गाली गलौच के बाद हत्या तक पहुँच गई, मामले में सकरी पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी वेदराम यादव अपने बड़े बेटे विष्णु उर्फ गुड्डू 30 वर्ष पत्नी प्रमिला यादव के साथ अपने भतीजे राजू यादव के घर बकरा पूजाई में खाना खाने गया था, जहाँ राजू यादव का भतीजा विद्याचन्द उर्फ बोदू भी खाना खाने आया था, जहाँ रात 9:30 बजे के लगभग विष्णु और विद्याचन्द दोनों बकरा खाने के बाद गली में बाहर निकले थे, जिनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया,

जिसमें आरोपी विद्याचन्द मृतक विष्णु से गाली गलौच करते हुए लाठी से हमला करने लगा, लड़ाई झगड़े का हल्ला सुनकर परिजन बाहर निकले जहाँ देखे की विष्णु पर विद्याचन्द मारपीट कर रहा था, जो चिल्लाने पर वहाँ से भाग निकला, परिजनों ने तत्काल घायल विष्णु को लेकर सिम्स पहुँचे जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया,

मामले मृतक के पिता ने सकरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने आरोपी विद्याचंद यादव के खिलाफ़ धारा 302-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज