सीपत

कार सवार युवकों ने राहगीर युवक से गन की नोक पर किया लूटपाट….मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट कर हुए फरार

उदय सिंह

सीपत- स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे एक बार फिर लूटपाट की घटना घटने लगी है जिससे रहवासियों में खासा दहशत का माहौल व्याप्त हो रहा है ताजा मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में सामने आया है जहां अज्ञात युवकों द्वारा एक राहगीर के साथ लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया हैं मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात सरकंडा निवासी नरेंद्र सिदार के साथ आरोपियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने सीपत थाने में दर्ज कराई है। जिसमे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है। कि प्रार्थी मंगलवार एनटीपीसी जमनी पाली कोरबा से अपने बाइक क्रमांक सीजी 11 एजेड 2145 मे बिलासपुर जा रहा था रात्रि करीबन 09.00 बजे खम्हरिया मेन रोड पहूंचा था।

इसी बीच बलौदा की ओर से आ रही एक लाल रंग के कार में सवार लोगों ने उसे जबरन रुकवा लिया जहां दबाव पूर्वक उससे मारपीट कर उसके पास से रखें बाइक और मोबाइल को लूट कर मौके से फरार हो गए। प्रार्थी के मुताबिक कुल 4 लोगों ने घटना को अंजाम दिया है जिसमें लाल रंग के कार सहित 20 से 25 वर्षीय के युवक उक्त घटना में शामिल रहे हैं प्रार्थी के मुताबिक आरोपी उनके साथ लूटपाट कर बलौदा की ओर फरार हो गए, किसी तरह प्रार्थी ने बुधवार की सुबह सीपत थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है ऐसे में स्थानीय पुलिस भी मामले में संज्ञान लेकर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है उक्त घटना की जानकारी के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ऐसे में रात्रि गश्त के साथ स्थानीय पुलिस के पुलिसिंग पर भी कई सवाल उठने लगे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज