बिलासपुर

बिलासपुर :- नशे के 2 सौदागर 31 लाख के नशीले इंजेक्शन और टेबलेट के साथ पकड़ाए…पुलिस जुटी जड़ तक पहुँचकर कार्रवाई अभियान में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नशे के अवैध कारोबारियो की जड़ तक पहुॅच कर एण्ड-टू-एण्ड कार्रवाई का अभियान पुलिस चला रही है इसी दौरान थाना सिविल लाईन व ए.सी.सी.यू. टीम द्वारा अवैध रूप से नशे की सामग्री बेचते आरोपी कल्पना कुर्रे व एक अन्य नाबालिग आरोपी के कब्जे से Nitrazepam Tablets IP NitrosunR कुल 896 नग जप्त किया गया था, जिस पर थाना सिविल लाईन में नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर कार्यवाही की गई, इसी प्रकार नशे की सामग्री के साथ आरोपिया सृष्टि कुर्रे के कब्जे से कुल 150 नग BUPRENORPHINE injection, REXOGESIC Ampoules जप्त कर कार्रवाई की गई। दोनो ही प्रकरणो के आरोपियो से पुछताछ की गई जिसमें नशे की सामग्री। रायपुर निवासी विक्रान्त सरकार व रविशंकर मरकाम के माध्यम से आर्डर कर पार्सल के माध्यम से मंगाना बताये। मुखबीर सूचना व टेक्निकल साक्ष्यो के आधार पर आरोपीयो के नशे की सामग्री छोडने बिलासपुर आने की सूचना मिली जिस पर रेड कार्यवाही की गई विक्रान्त सरकार को अपने साथी रविशंकर मरकाम के साथ टाटा इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन से बिलासपुर आने पर उनके कब्जे से।

कुल 2150 नग टेबलेट किमती करीब 11 लाख रू और कुल 23648 नग एम्प्युल कीमती करीब 20 लाख रू, एक टाटा पंच इलेक्ट्राॅनिक कार किमती करीब 10 लाख रू तथा 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है आरोपी विक्रान्त सरकार व रविशंकर मरकाम को धारा 21, 22 नारकोटिक्स में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वही आरोपीयो से नशे की सामग्री के संबंध में पुछताछ की जा रही है प्रकरण की विवेचना दौरान गिरफ्तार आरोपीयो एवं संलिप्त लोगो के संबंध में फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेशन कर नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जानकारी एकत्र कर विधिअनुसार कार्यवाही की जा रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगो की जानकारी एकत्र कर उनके विरूद्ध भी एण्ड-टु-एण्ड कार्यवाही की जायेगी।

गिरफ्तार आरोपी:-

01. कल्पना कुर्रे उर्फ बिन्दु पति आकाश कुर्रे उम्र 19 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

02. सृष्टि कुर्रे उर्फ मोटी पिता स्व. छन्नु लाल कुर्रे उम्र 18 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

03. गोदावरी कुर्रे उर्फ गिन्नी पति स्व. छन्नु लाल कुर्रे उम्र 40 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

04. विक्रान्त सरकार पिता कपील सरकार उम्र 30 साल निवासी मकान न. 124 माना कैेम्प रायपुर थाना माना कैम्प जिला रायपुर (छ.ग.)।

05. रविशंकर मरकाम पिता संतराम मरकाम उम्र 30 साल निवासी विवेकानन्द नगर माना कैम्प थाना माना कैम्प जिला रायपुर (छ.ग.)।

06. विधि से संघर्षरत बालक 17 वर्ष।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ... अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप... बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त, महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला, मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा....बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर, 1 युवक की मौ... लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक... बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार बिल्हा:- हिट एंड रन हादसा... अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल