बिलासपुर

खनिज माफियाओं पर बड़ा प्रहार.. 3 दिन में 9 वाहन जब्त, लेकिन असली चेहरे अब भी पर्दे में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के विशेष अभियान में 5 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग ने 6 से 8 जून तक सरकंडा, सीपत, करगी, कोटा, पोड़ी, कोनी और मंगला क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से रेत और चूनापत्थर का उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए वाहनों को जब्त कर संबंधित थाना क्षेत्रों की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

खनिज विभाग के अनुसार करगी क्षेत्र में रेत परिवहन करते एक हाइवा, कोनी और सरकंडा क्षेत्र में चूनापत्थर परिवहन करते तीन हाइवा तथा सीपत क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते एक हाइवा पर कार्रवाई की गई। वहीं मंगला के शिवघाट बैराज से अवैध रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और पोड़ी क्षेत्र में रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गईं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और खनिज, राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम निगरानी बनाए हुए है। हालांकि इस कार्रवाई के बाद एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है। जब्त वाहनों की जानकारी सार्वजनिक की गई है, लेकिन उनके मालिकों और संचालनकर्ताओं के नाम सामने नहीं लाए गए हैं।

विशेषज्ञों और आम नागरिकों का मानना है कि केवल वाहन जब्त करने से अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगेगा। खनिज विभाग को जब्त वाहनों के मालिकों, परिवहनकर्ताओं और अवैध खनन से जुड़े लोगों के नाम भी सार्वजनिक करने चाहिए, ताकि खनिज माफियाओं का असली चेहरा जनता के सामने आ सके। पारदर्शिता बढ़ने से न केवल अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगेगी, बल्कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सामाजिक और कानूनी जवाबदेही भी तय हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ...