बिलासपुर

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं…आवेदनों पर जल्द निराकरण का मिला आश्वासन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर -कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी विकासखंड के ग्राम परतोड़ी निवासी महेत्रूराम ने किसान ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति प्रदान कराने हेतु कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने आवेदन मस्तूरी एसडीएम को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम कुटेला निवासी कुमारी सतवंतिन ने अवैध कब्जे की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन मस्तूरी एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है।

ग्राम पंचायत महमंद के वार्ड क्रमांक 02 शिव विहार के सभी वार्डवासियों ने ग्राम पंचायत महमंद और नयापारा के सड़क को सी.सी. रोड के रूप में निर्माण करवाने हेतु कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि यह रोड महमंद और नयापारा को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है जिसके कारण आये दिन ट्रेफिक और सड़क पर दुर्घटना जैसी समस्या बनी रहती है। वार्डवासियों ने कहा कि सी.सी. रोड बन जाने से सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है।

कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को आवेदन सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरगहनी के सरपंच एवं ग्रामवासियों ने शासकीय वन भूमि से कब्जा हटवाने आवेदन दिया है। मंगला जेपी विहार निवासी मनीराम कौशिक ने भूमि सीमांकन कराने कलेक्टर को आवेदन दिया।

कलेक्टर ने मामले को एसडीएम बिलासपुर को सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। मोपका बंगाली पारा निवासी रेखा भोसले ने जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया। इस मामले को बिलासपुर एसडीएम देखेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला, मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा....बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर, 1 युवक की मौ... लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक... बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार बिल्हा:- हिट एंड रन हादसा... अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर रची खौफनाक साजिश...झारखंड से बिलासपुर लाकर युवक की गला रेतकर ... मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार...47,900 नगद और ताश की गड्डी जब... शराब के लिए पैसे नही देने पर मारपीट और चाकू से हमला... तीनों आरोपी गिरफ्तार सीपत: नाबालिग से शादी और दुष्कर्म का आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार...सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुंगेली: पुलिस ने की खेत में छापेमारी... 9 जुआरी गिरफ्तार, 3.39 लाख की नगदी-सामान जब्त पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश,