कोटा

कोटा: अवैध गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 4 किलो 500 ग्राम गाँजा, नगदी 1 लाख 17 हजार रुपए और बाइक जब्त,

रमेश राजपूत

कोटा – एसपी रजनेश सिंह द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया है। इसी क्रम में कोटा पुलिस ने ग्राम कंचनपुर और ग्राम पोड़ी के अरपा नदी के किनारे आरोपी पवन मरावी एवं लोरीक कुमार कुर्रे को अपने मोटर साइकिल टी वी एस स्पोर्ट्स में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री और सप्लाई करने निकलने की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया है, जिसमें आरोपी पवन मरावी और लोरिक कुमार कुर्रे के कब्जे से 4.500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा , 01 नग मोटर साइकिल टी वी एस स्पोर्ट्स , 01 नग इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 01 नग काटा वाला तराजू और 117260 रुपए नगदी रकम जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, वही प्रकरण के फरार आरोपी रामेश्वर नेटी की तलाश की जा रही है। उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे , आरक्षक भाेप साहू, आरक्षक शैलेंद्र दिनकर, महिला आरक्षक पूर्णिमा सिदार एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश