पचपेड़ी

गोंडाडीह धान खरीदी केंद्र प्रभारी और आपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज…1 करोड़ 53 लाख रुपए के धान का शार्टेज बनी वजह

उदय सिंह

मस्तूरी – पचपेड़ी क्षेत्र के गोडाडीह स्थित धान खरीदी केंद्र के प्रभारी और आपरेटर ने मिलकर चार हजार 950 क्विंटल धान की हेराफेरी कर दी। इसकी शिकायत पर अधिकारियों ने मामले की जांच की। जांच में एक करोड़ 53 लाख 45 हजार 651 रुपये के धान की हेराफेरी पाई गई। अधिकारियों के निर्देश पर लोहर्सी स्थित सहकारी बैंक के प्रबंधक ने मामले की शिकायत पचपेड़ी थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 409, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोहर्सी स्थित सहकारी बैंक के प्रबंधक देवदत्त साहू ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में की है। प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि गोडाडीह स्थित धान खरीदी केंद्र में खरीफ वर्ष 2023-24 में 62 हजार 540 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसमें से 56 हजार 604 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया। खरीदी केंद्र में चार हजार 955 क्विंटल धान शेष है।

धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी की शिकायत अधिकारियों से की गई। इस पर सहायक खाद्य अधिकारी मस्तूरी, सहकारिता विस्तार अधिकारी मस्तूरी, पर्वेक्षक मस्तूरी और खाद्य निरीक्षक मस्तूरी ने 16 जून को धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। भौतिक सत्यापन के दौरान चार हजार 950 क्विंटल धान कम पाया गया। अधिकारियों ने पूछताछ की तो धान खरीदी केंद्र के प्रभारी प्रकाश लहरे ने बताया कि धान का उठाव धीमी गति से किया गया। इसके कारण धान सूख गया। इसी तरह आपरेटर ने भी गोलमोल जवाब दिया। करीब पांच हजार क्विंटल धान के सुखत की बात अधिकारियों के गले से नहीं उतरी। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट अधिकारियों को दी। इसके बाद सहाकारिता उपायुक्त ने लोहर्सी बैंक प्रबंधक को पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...