छत्तीसगढ़बिलासपुर

अरपा बचाने, अरपा बचाओ जनजागरण अभियान यात्रा प्रारम्भ

बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलकराज सलूजा ने बिलासा कला मंच को अभियान की सफलता की शुभकामनाएं दीं

सत्याग्रह डेस्क

बिलासा कला मंच के बैनर तले अरपा बचाओ जनजागरण अभियान यात्रा शनिवार सुबह 9 बजे राघवेन्द्रराव सभा भवन परिसर बिलासपुर से प्रारम्भ हुआ। लगातार 13 वर्षों से जारी इस अभियान यात्रा के प्रारम्भ के पूर्व बिलासपुर प्रेस क्लब पर शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अपनी शुभकामना देते हुए शहर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि अरपा नदी को बचाने के लिए हमें कई दिशाओं पर काम करना होगा।नदी में एनीकट बनाकर पानी रोककर भूजल स्तर को बढ़ाया जाएगा वहीं शहर के लोगों को पीने के पानी खूंटाघाट बांध से लाया जायेगा।खूंटाघाट बांध में जलभराव बढ़ाने के लिए अहिरन नदी से पानी लाया जाएगा। अरपा बचाओ अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए अभियान के संयोजक डॉ सोमनाथ यादव ने कहा कि हमारा यह अभियान जान जागरण का है।अरपा के उद्गम से लेकर संगम तक के इस तीन दिवसीय यात्रा में नदी के दोनों ओर बसे गांव ,कस्बों में जाकर लोगों से बात करते हैं, नुक्कड़ सभाएं करते हैं,

हैंडबिल,पोस्ट कार्ड के माध्यम से लोगों से आग्रह करते हैं कि वे जल,जंगल, जमीन, पर्यावरण और नदी तालाब को संरक्षित करे,गीत,संगीत के माध्यम से भी हम लोगो तक अपनी बात रखते है। उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकार द्वारिका प्रसाद अग्रवाल ने पानी व्यर्थ गंवाने पर रोक के उपाय सुझाये।वरिष्ठ पत्रकार प्राण चड्डा ने कहा नदी में कच्चा बांध बना कर जल समस्या से उबरा जा सकता है।प्रथमेश मिश्रा ने नदी के किनारे दूर तक वृक्षारोपण और हरियाली की कटाई रोकने पर जोर दिया।सँयोजक राजेंद्र मौर्य ने अब तक के कार्यों और उपलब्धियों को बताया।बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलकराज सलूजा ने बिलासा कला मंच को अभियान की सफलता की शुभकामनाएं दीं।इस अभियान में 15 लोगों का जत्था मंगला,घुटकू,लमेर, छेरकाबांधा होते हुए अरपा भैंसाझार बैराज पहुंचा वहा पर सुखा मिला,वहाँ से यात्रा अरपा नदी के किनारे किनारे होते हुए पेंड्रा पहुची जहाँ पर अरपा उद्गम बचाओ समिति के सदस्यों और नगर के प्रबुद्ध जनों के बीच अरपा पर सार्थक गोष्ठी हुई।

जिसमे अक्षय नामदेव,रामनिवास तिवारी, गणेश जायसवाल,शरद अग्रवाल,उज्ज्वल तिवारी,मुकेश विश्वकर्मा,दुर्गाप्रसाद अग्रवाल,सुभाष गोयनका,लालचन्द वैश्य, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अरपा बचाओ अभियान में संयोजक डॉ सोमनाथ यादव, डॉ सुधाकर बिबे,के के पाठक, जी आर चौहान,राघवेंद्र धर दिवान, अजय शर्मा, देवानंद दुबे,रामेश्वर गुप्ता,महेश श्रीवास,मनीष गुप्ता,अश्वनी पांडेय,दिनेश्वर जाधव,मनोहरदास मानिकपुरी, अनूप श्रीवास,रामचन्द यादव,ओमशंकर लिबर्टी, राजू रावल,प्रदीप कोशले,संजय सूर्यवंशी, थानुराम लसहे, नितेश पाटकर आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार