बिलासपुर

नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख 60 हजार रुपए की ठगी…जिला अस्पताल की नर्स ने दोस्त के साथ दिया घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ितों ने लगातार सामने आ रहे ठगी के मामलों के बाद अब इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर पाटलिपुत्र नगर में रहने वाले शरदचंद्र वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी लता वर्मा जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर है जिनके साथ ही काम करने वाली मंजू पाटले पिता व्यासनारायण निवासी पामगढ़ से उनकी कई वर्षों से जान पहचान है, लिहाज़ा वर्ष 2017 में सभी मिलकर रायपुर पिकनिक में गए थे जहाँ मंजू पाटले ने सतीश कुमार सोनवानी से अपना परिवारिक दोस्त होना बताकर मिलवाई थी, जिसे उसने मंत्रालय में अधिकारी होने की बात कहते हुए आसानी से सरकारी नौकरी लगाने की जानकारी दी थी, लेकिन उस समय प्रार्थी की पत्नी ने मना कर दिया था, फिर उसके बाद लगातार मंजू पाटले और सतीश कुमार सोनवानी ने फोन कर उन्हें झांसा दिया और नौकरी लगाने रकम की मांग की जिस पर जान पहचान का भरोसा होने पर प्रार्थी की पत्नी के बैंक अकाउंट से ऑनलाइन 4 लाख 59551 रुपए कई किस्तो में लिए गए, वही जब नौकरी नही लगी तो पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। वही बीते 1 साल से पैसों की वापसी को लेकर कोई जवाब नही दिया गया, इसी बीच और भी लोगों के साथ धोखाधड़ी किये जाने की जानकारी मिलने पर प्रार्थी ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मंजू पाटले, सतीश सोनवानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...