बिलासपुर

VIDEO:- सिविल लाइन थाने की महिला एसआई ने मांगी 5000 रुपए की रिश्वत… शिकायत पर एसपी रजनेश सिंह ने किया लाइन अटैच होगी जांच

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप अक्सर लगते ही रहते है, अब तक कई वीडियो भी वायरल हो चुके है, जिस पर उच्च अधिकारियों द्वारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की जाती है, एक बार फिर अवैध वसूली का मामला सामने आया है, जिसमें शहर के सिविल लाइन थाने में पदस्थ महिला एसआई संतरा चौहान ने चालान पेश करने के नाम पर 5000 रुपए की डिमांड की है जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर एसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला एसआई संतरा चौहान को लाइन अटैच कर दिया है वही विभागीय जांच कर रिपोर्ट सौंपने आदेश दिए है। जिसकी जांच नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह द्वारा की जा रही है, वही जांच उपरांत पृथक से अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। 

एंटी करप्शन ब्यूरो के बाद एसपी से शिकायत…

शिकायतकर्ता के अनुसार, सिविल लाइन थाने में पदस्थ एसआई संतरा चौहान ने उनके खिलाफ दर्ज मामले में चालान पेश करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, इस रिश्वत की मांग को लेकर पीड़ित ने एक माह पहले ही एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई थी, ब्यूरो के अधिकारियों ने शिकायत को जांच में लेने के लिए पर्याप्त सबूत प्रस्तुत करने की बात कही थी और पीड़ित को रिश्वत की मांग का वीडियो या ऑडियो सबूत बनाकर लाने को कहा था, इसके बाद, पीड़ित ने एसआई संतरा चौहान का रिश्वत मांगते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे एंटी करप्शन ब्यूरो के समक्ष पेश किया, हालांकि, ब्यूरो की ओर से तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पीड़ित निराश हुआ. अंततः, उसने अपनी शिकायत पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से लिखित में की और एसआई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...