छत्तीसगढ़बिलासपुर

इस गर्मी प्यासों की प्यास बुझाने आगे आयी हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति

समिति के सदस्यों का कहना है कि जब तक गर्मी का मौसम है तब तक वे इसी तरह निस्वार्थ यात्रियों को जल सेवा प्रदान करते रहेंगे

सत्याग्रह डेस्क

इस तेज गर्मी में हर वक्त प्यास लगना सामान्य बात है। अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो आपके पास बेहद सीमित विकल्प होते हैं ।या तो आप बोतलबंद महंगा पानी खरीदकर पी सकते हैं या फिर रेलवे स्टेशन से पानी भर कर अपना काम चला सकते हैं। लेकिन लंबे सफर के दौरान इतना पानी भी इकट्ठा नहीं किया जा सकता कि जरूरत पूरी हो सके ।वहीं कई मर्तबा रेलवे स्टेशन में भी पानी नहीं मिल पाती। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन प्यासा रहना पड़ता है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भी लगे अधिकांश नलके बंद रह रहते हैं। इसलिए यात्रियों की समस्या बढ़ने लगी है। यहां ठहरने वाली ट्रेनों के यात्री पानी के लिए इधर-उधर भटकते देखे जा सकते हैं, जिन्हें 15 या 20 रुपये में एक बोतल पानी खरीदना पड़ रहा है। सब की क्षमता में ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं है । लिहाजा जरूरत को देखते हुए धार्मिक संस्था हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति के सदस्य आगे आए हैं, जिनके द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन में हरे माधव प्याऊ प्रारंभ किया गया है।

समिति के सदस्य बड़ी ही कर्मठता के साथ एक एक यात्री को जाकर शीतल जल उपलब्ध करा रहे हैं। ट्रेन के आते ही समिति के सदस्य खिड़कियों के पास पहुंचकर लोगों को पानी पिला रहे हैं। वही लोग भी उनके पास खाली बोतल आदि लेकर पहुंचते हैं , जिनको भी बड़े सम्मान के साथ समिति के सदस्य भर रहे हैं ।समिति के सदस्यों का मानना है कि इस भीषण गर्मी में जल दान से बढ़कर कुछ भी नहीं है ।वैसे भी हिंदू शास्त्रों में प्यासे को पानी पिलाने को पुण्य कार्य माना जाता है। भारतीय परंपराओं में सदियों से गर्मी के इस मौसम में जरूरतमंदों के लिए प्याऊ खोलने की परंपरा रही है। सेठ साहूकार और सामाजिक संस्था ऐसा करते रहे है ,इसी सिलसिले में हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति की इस कोशिश से जहां हजारों यात्रियों की प्यास बुझ रही है वही यात्री उनकी इस कोशिश की मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं।

जो काम रेलवे को करना चाहिए था वह काम यह निजी धार्मिक संस्था कर रही है, इसलिए रेलवे भी उनके काम को बढ़ावा देती नजर आ रही है। रेलवे ने भी इसके लिए समिति के प्रति आभार जताया है और उन्हें पूरा सहयोग देने का वचन दिया है ।समिति के सदस्यों का कहना है कि जब तक गर्मी का मौसम है तब तक वे इसी तरह निस्वार्थ यात्रियों को जल सेवा प्रदान करते रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार