बिलासपुर

बिलासपुर:- अंग्रेजी शराब दुकान चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद, साथी फरार

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नारियल कोठी दयालबंद स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गई रकम का आंशिक हिस्सा बरामद किया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है।दिनांक 28 सितम्बर को प्रार्थी मिनेश कुमार दिनकर, जो दुकान का सुपरवाइजर है, ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दुकान का रोशनदान टूटा मिला। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर स्पष्ट हुआ कि एक व्यक्ति दुकान में घुसकर गल्ले से ₹68,780 नगद और ₹7,220 कीमत की शराब चोरी कर ले गया। इस पर अपराध क्रमांक 529/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।पुलिस ने सीसीटीवी व मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर मधुबन मरघट के पास से आरोपी अर्जुन यादव (20 वर्ष) निवासी दुर्गा बाड़ा, मधुबन रोड को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी शिवा वर्मा के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। अर्जुन यादव से ₹15,410 नगद बरामद कर जप्त किया गया। शेष रकम खर्च कर दी जाने की जानकारी मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं घटना में शामिल दूसरा आरोपी शिवा वर्मा फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन...