बिलासपुर

लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी… अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना तोरवा क्षेत्र अंतर्गत लालखदान इलाके में एक पिकअप वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी अशरफ हुसैन, जो लालखदान मस्जिद के पास कमलेश मोबाइल शॉप के बगल में निवास करता है, उन्होंने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।प्रार्थी के अनुसार, उसके पिता ने करीब एक वर्ष पूर्व देवरीखुर्द निवासी कुलदीप साव से पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 C 3658 खरीदा था, जिसका नामांतरण अभी तक नहीं हो सका है। उक्त वाहन को करीब 10-15 दिन पहले लालखदान स्थित घर के पास खड़ा किया गया था।

दिनांक 21 मार्च 2025 की सुबह लगभग 11 बजे नमाज अदा करने के बाद जब अशरफ हुसैन अपने परिवार के साथ कब्रिस्तान जाने के लिए निकला, तो देखा कि जहां वाहन खड़ा किया गया था, वहां से वह गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका। चोरी गए पिकअप वाहन का रंग सफेद है, वाहन की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...