बिलासपुर

चाकू से डरा धमका कर लूट की वारदात करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे… कब्जे से मोबाईल , नेकबैंड, बटन चाकू किया गया बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एक दिन पहले प्रार्थी परदेसी राम उइके पिता मंगल सिंह उईके 27 साल निवासी लूथरा, रायपुर से अपने मोटरसाइकिल में अपने साथी महेंद्र सिंह को बैठा कर अपने घर जा रहा था,शाम करीबन 7:30 बजे बिलासपुर अपोलो चौक के आगे बाजार के पास ही पहुंचा था कि वहां पर दो अज्ञात लड़के प्रार्थी की मोटरसाइकिल को रूकवाकर बोलने लगे कि हम लोगों को नहीं पहचानते हो क्या?

कहते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तथा उनमें से एक व्यक्ति चाकू निकालकर प्रार्थी के बाएं कंधे के पास मारा, जिससे प्रार्थी और उसके दोस्त भयभीत हो गए, आरोपियों द्वारा प्रार्थी के गले से बोट कंपनी का नेक बैंड तथा प्रार्थी के दोस्त महेंद्र से विवो कंपनी का मोबाइल को लूटकर ले गए,प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में तत्काल अपराध दर्ज़ किया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम गठित कर आरोपियों के हुलिया के आधार पर पता तलाश शुरू की गई, इस दौरान आरोपी राजेंद्र गोंड़ पिता बलदेव गोंड़ उम्र 22 साल तथा सूरज दास मानिकपुरी पिता शत्रुघ्न दास मानिकपुरी उम्र 23 साल निवासी दुर्गा नगर लिंगियाडीह थाना सरकंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया,जो जुर्म करना स्वीकार किये,आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मुहा चाकू , लुटे गए मोबाइल तथा नेक बैंड जप्त किया गया है,।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...