सीपत

सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का 1 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प..जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने किया निरीक्षण और दिए निर्देश

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) का लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से रिनोवेशन किया जावेगा। विभिन्न योजनाओं के कन्वर्जेंस से राशि जुटाई जाएगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में अस्पताल भवन और परिसर का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों और इंजीनियरों के साथ बैठकर इसकी कार्ययोजना बनाई। उन्होंने अगले तीन महीने में यह कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी कार्य एजेंसियों को दी।

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में बने शासकीय आवास गृहों में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याएं भी सुनी और रिनोवेशन की कार्ययोजना में इसे शामिल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इलाज कराने आए मरीजों से भी मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। महिला वार्ड भी गए। उनसे चर्चा कर प्रसव सुविधा के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि बीते रात 3 प्रसव हुए हैं।

जच्चा – बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। महीने भर में औसतन 90 प्रसव दर्ज होते हैं। उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को कंबल वितरित किए जाए। अगले तीन दिन में जिले की सभी अस्पतालों में उपलब्ध हो जाएं। कलेक्टर ने मुख्यालय में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उनके आवास की मरम्मत और पेयजल की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अस्पताल परिसर में सिम्स के दो खाली पड़े हॉस्टलों का इस्तेमाल मेडिकल वार्ड के रूप में करने की अनुमति भी प्रदान की। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, पीएचसी प्रभारी डॉक्टर आकांक्षा दुबे, डीपीएम पीयूली मजूमदार, जनपद पंचायत सीईओ जेआर भगत, आरईएस ईई और सीजी एमएससी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर