रतनपुर

रतनपुर: 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार….पुलिस ने घेराबंदी कर की कार्रवाई

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो शराब कोचियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई जा रही है, तथा परिवहन में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी को जब्त किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह भापुसे के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 दिसंबर 2025 को रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रानीगांव में दो लोग स्कूटी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खिलेश्वर कंवर (19 वर्ष), निवासी सिल्ली थाना पाली जिला कोरबा एवं सुनीता मरावी (35 वर्ष), निवासी रानीगांव थाना रतनपुर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...