कोटा

महिला के सिर में पत्थर से वार कर नृशंस हत्या, घर के आंगन में मिली रक्तरंजित हालत में लाश, कोटा थाना क्षेत्र की घटना,

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में एक वृद्ध महिला की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। वही मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम एवं कोटा पुलिस की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में एक वृद्ध महिला रूपा जगत पति स्वर्गीय मोहन जगत उम्र 65 वर्ष की आसपास के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह 6 बजे के आसपास घर के आंगन में रक्तरंजित अवस्था में लाश पड़ी देखी। जिसके बाद ग्रामीणों ने कोटा पुलिस को सूचना दी अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक महिला की बीती रात को ही पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई है जिसकी लाश आज सुबह घर के आंगन में मिली है।

बिलासपुर से डॉग स्क्वायड की टीम एवं कोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है वही महिला की लाश को पोस्टमार्टम में भेज आगे की विवेचना जारी है ग्रामीणों ने बताया की मृतक महिला घर में अकेली रहती थी। पति और 2 पुत्रो की पहले ही मौत हो चुकी है वही 2 बहु है जो बाहर सर्विस में है फिलहाल पुलिस अभी बिंदुओं में जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...