बिलासपुर

निगम इंजीनियर पंचायती पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड पकड़ाया, शहडोल में छुपकर था बैठा

डेस्क

बिलासपुर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आपको याद दिला दें कि 18 जून की सुबह अभियंता पीके पंचायती सुबह की सैर पर साइकिल लेकर गौरव पथ पर निकले थे । इसी दौरान तीन मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश वहां पहुंच गए और बिना किसी बात पर उन पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में घायल हुए पी के पंचायती सीधे आयुक्त के घर पहुंचे जहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें अपोलो में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इधर मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पहले ही शिव चौक सिविल लाइन निवासी पुरुषोत्तम राजपूत और सरकंडा में रहने वाले सोमशेखर विश्वकर्मा को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है ।

तब पता चला कि हमला का मास्टरमाइंड विक्की पांडे हमला को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। तब से पुलिस लगातार उसे तलाश रही थी। सकरी निवासी विक्की पांडे लंबे वक्त से फरार था लेकिन आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को पता चला कि वह शहडोल में छुपा हुआ है इसके बाद एक टीम ने शहडोल से उसे गिरफ्तार किया वैसे अनुमान लगाया जा रहा है कि विक्की पांडे और उसके साथी मामूली गुर्गे भर हैं और हमले के पीछे मास्टरमाइंड कोई और ही है। नगर निगम के कुछ ठेकेदारों पर संदेह की सुई घूम रही है , लेकिन पुख्ता सबूत ना होने से पुलिस उन पर हाथ डालने से बच रही है ।पुलिस भी जानती है कि हमले के पीछे कौन हैं लेकिन फिलहाल पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है लेकिन हमले के मास्टरमाइंड विक्की पांडे के गिरफ्तार होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पुलिस सुपारी देने वाले ठेकेदार तक भी पहुंच जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...