छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर और उमरिया स्टेशन को स्वच्छता के लिए मिला नगद इनाम

विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई

सत्याग्रह डेस्क

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गजानंद मालया के द्वारा मंडल के उमरिया में 25 मई को एवं दिनांक 26 मई को बिलासपुर स्टेशन का निरीक्षण किया गया। बिलासपुर स्टेशन में निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरकुलेटिंग एरिया, फुटओवर ब्रिज, प्लेटफार्म, जनआहार, कमसम, प्रतिक्षालय, शौचालय, रिटायरिंग रूम एवं डारमेटरी, बाल सहायता केन्द्र सहित पूरे स्टेशन का गहनता के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां उपलब्ध यात्री सुविधाओं से संबंधित सारी व्यवस्थाओं के साथ ही साथ साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया। स्टेशन की व्यवस्था, भव्यता तथा स्वच्छ वातावरण के साथ स्टेशन के साफ-सफाई से काफी प्रभावित हुए तथा खुले मन से तारीफ की साथ ही उन्होंने 40 हजार रूपये का कैश अवार्ड देने की घोषणा की।उमरिया स्टेशन में निरीक्षण के दौरान गजानंद माल्या द्वारा उपलव्ध यात्री सुविधाएं, सभी प्लेटफार्म, यात्री प्रतिक्षालय, शौचालय, पेनलरूम, फुट ओवर ब्रिज तथा स्टेशन के साफ-सफाई व्यवस्था आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक द्वारा चिल्ड्रन पार्क में पौधारोपण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने उमरिया स्टेशन के साफ-सफाई व्यवस्था तथा उपलब्ध यात्री सुविधाओं की तारीफ करते हुए स्वच्छता हेतु 20 हजार रूपये का कैश अवार्ड देने की घोषणा की।उल्लेखनीय है कि 64 वें रेल सप्ताह समारोह में बिलासपुर स्टेशन को बेस्ट मेंटेंड स्टेशन का शाील्ड भी प्राप्त हुआ था।बिलासपुर स्टेशन को मिले इस उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुलकित सिंघल द्वारा वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार