मुंगेली

नशे की हालत में स्कूल आने वाले गुरुजी हुए सस्पेंड….प्राथमिक शाला नवलपुर का मामला

रमेश राजपूत

मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी जी.एल. चतुर्वेदी द्वारा जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम नवलपुर प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक (एलबी) दुर्गेश राठौर को निलंबित किया गया। कलेक्टर जनदर्शन में सहायक शिक्षक दुर्गेश राठौर के विरुद्ध नशे की हालत में विद्यालय आने और अध्यापन कार्य में रुचि नहीं लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी। कलेक्टर ने तत्काल जांच के लिए डीईओ को निर्देशित किया। जिसके परिपालन में लोरमी में विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच की गई। आरोप सही पाए जाने पर सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्यवाही की गई। निलंबन अवधि में राठौर को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोरमी में संलग्न करते हुए जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार