गौरेला पेंड्रा मरवाही

हाथियों के दल ने महिला को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, कोटमी पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला…

भुवनेश्वर बंजारे

(SGN)गौरैलापेंड्रामरवाही-कोटमी – पेंड्रा रेंज अंतर्गत दमदम में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचा रखा है। जिसके जद में आकर गुरूवार को एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कोटमी के समीपस्थ ग्राम दमदम के कनचोतथी मोहल्ला में अचानक एक जंगली हाथी ने रूमगा गांव की जानकीबाई धनुवार पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला किसी काम से रूमगा सुखाड़वाला होकर दमदम के कंनचोतथी मोहल्ले में प्रवेश करने ही वाली थी की झाड़ियों के पीछे छिपे हाथियों से अनजान यह महिला जैसे ही आगे बढ़ी हाथी ने उसे सूंड में लपेट कर पटक दिया,यही नहीं महिला के सिर और हाथ को बुरी तरह से कुचल दिया। जिसके कारण मौके पर ही उक्त महिला की मौत हो गई।

इधर घटना की जानकारी ग्रामीण जनों को लगीं तो उन्होंने तत्काल सरपंच और पुलिस चौकी कोटमी को सूचना दी गई। जिसके बाद वनविभाग पेंड्रा रेंज में तैनात अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहा उन्होंने मृतिका के परिजनो को तत्काल 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। वही अन्य ग्रामीणों को हाथी के झुंड से बचने और उनके सक्रियता को लेकर विशेष सुझाव देते हुए सचेत रहने की समझाइश दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...