बिलासपुर

बिलासपुर स्टेशन पर गूंजी किलकारी…वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम की त्वरित कार्रवाई से प्रसूता की हुई सुरक्षित डिलीवरी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे स्टेशन पर आज मानवीयता और त्वरित सेवा भाव का प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया, जब एक 22 वर्षीय महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम ने समय रहते तत्काल मदद पहुंचाई। अकलतरा से आई यह महिला स्टेशन परिसर के सुलभ शौचालय के सामने लेबर पेन से पीड़ित हुई, जिसके बाद वहां मौजूद टीम ने बिना समय गंवाए मेडिकल सहायता की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी संभाली। सूचना स्टेशन प्रशासन तक पहुँचते ही एलीट अस्पताल की मेडिकल टीम, महिला सफाईकर्मी और वाणिज्य विभाग की विशेष टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत चादर, साफ कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। चिकित्सकीय स्टाफ और महिला कर्मचारियों की देखरेख में स्टेशन परिसर में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। पूरी प्रक्रिया में न केवल प्रसूता की गरिमा का ध्यान रखा गया, बल्कि नवजात की सुरक्षा के लिए भी सभी आवश्यक सावधानियाँ बरती गईं।
प्रसव के बाद मां और बच्चे की प्राथमिक जांच की गई, जिसमें दोनों स्वस्थ पाए गए। इसके बाद उन्हें तत्काल बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए महतारी योजना एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वर्तमान में मां और नवजात सुरक्षित हैं तथा दोनों की स्थिति स्थिर बताई गई है। इस संवेदनशील व त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में त्वरित मदद प्रदान करना न केवल कर्तव्य है, बल्कि मानवता का भी उदाहरण है। श्री सिंह ने इस सफल और सुरक्षित प्रसव में शामिल सभी कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और चिकित्सकीय टीम को धन्यवाद देते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। यह घटना स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के लिए भी प्रेरणादायक बन गई, जिसने साबित किया कि आपात स्थिति में मानवीय संवेदना और टीमवर्क जीवन बचाने की सबसे बड़ी ताकत है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...