बिलासपुर

बुजुर्ग महिला के घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना…कमरे का ताला तोड़कर 50 हजार नगद सहित गहनों की चोरी,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बुजुर्ग महिला के घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चिंगराजपारा लक्ष्मी चौक निवासी चंदा बाई राजपूत ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305(a)-BNS एवं 331(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रार्थिया चंदा बाई राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह बुजुर्ग होने के कारण घर पर ही रहती हैं। दिनांक 9 जनवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे भोजन कर सो गई थीं। 10 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे उनकी बहन राधा राजपूत ने उन्हें जगाकर जानकारी दी कि बेटी निशा राजपूत के कमरे का ताला टूटा हुआ है। जब दोनों ने कमरे में जाकर देखा तो अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। जांच के दौरान पाया गया कि आलमारी का लॉकर तोड़ दिया गया था। लॉकर में रखे पुराने उपयोग के सोने की नाक की फुल्ली, सोने की बालियां, एक जोड़ी चांदी की पायल और नकद 50 हजार रुपये चोरी हो चुके थे। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 90 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार यह घटना 9 जनवरी की रात 11 बजे से 10 जनवरी की सुबह 4 बजे के बीच की है। मामले की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ के साथ संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...