बिलासपुर

बिलासपुर:- रकम दोगुना करने का लालच देकर 82 लाख 28 हजार रुपए की धोखाधड़ी… कई लोग बने शिकार, सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – पहचान वालों को झांसे में लेकर 3 लोगों ने कई लोगों से 82 लाख 28 हजार रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है, जिन्होंने धीरे धीरे कर रकम वसूल किये फिर पैसे लौटने से इनकार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रितिक हिरवानी पिता श्रीचंद हिरवानी निवासी सिंधी कालोनी जरहाभाठा बिलासपुर का रहने वाला है, जो गोल बाजार में कपड़ा का दुकान संचालन करता है। दीपक केवलानी उर्फ रणवीर जो कि वर्तमान में रामा वैली में रहता है उससे चार वर्ष पूर्व चकरभाठा के गुरुद्वारे में उनकी और उनके भांजे मंयक लछवानी से मुलाकात हुई थी। जहाँ मुलाकात होने से जान पहचान बढ़ी। उसके बाद लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व से रकम दोगुना करने का लालच दिया गया। किसमें लगाना है नहीं बताया गया, बोलता था कि मुझे रकम लाकर दो मैं रकम को दुगुना करके दुगां। तब प्रार्थी और मयंक लछवानी लालच में आकर दीपक केवलानी को स्वयं व मार्केट से रकम लेकर दिनांक 01.06.2023 से दिनांक 02.06.2024 तक लगभग दीपक केवलानी एवं अजय भेरवानी को यूपीआई के माध्यम से 23,89,570 /- रूपये एवं बैंक एकाउंट में 16,00,000/- रूपये जमा करवाया गया। तथा दीपक के ट्रेडिंग एकाउंट में 6,89,000/-रूपये दिया गया और लाखों रुपए नगद दिया गया है। जब उनके द्वारा पैसे की मांग की गई तो बोला गया कि मेरे पास रकम रखा हुआ, जब और रकम नहीं मिलेगा तो मैं यह पैसा लोगों को वापस करूंगा। इसके बाद प्रार्थी व मयंक को धोखे में रखकर तीन महीने तक रामा वैली के मकान में रखा गया, बोला गया कि अगर घर जाओगे तो तुम्हारा पैसा डूब जायेगा। इस तरह विनोद चागलानी से राजा जनक्यानी ने 22,00,000 /- रूपये, अजय भरवानी ने 6,00,000/रू. दीपक केवलानी ने 2,50,000/- रूपये की ठगी किया है। तथा सुमीत वलेचा से किस्तो में 5,00,000/- रूपये लेकर कुल रकम 82,28,570 रूपयों की धोखाधडी कर ठगी किया गया है। मामले में पुलिस ने दीपक केवलानी , राजा जनक्यानी , अजय भेरवानी के खिलाफ 34-IPC, 420-IPC के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
किसान, युवा, महिला और अधोसंरचना पर फोकस से बढ़ेंगे विकास और रोजगार के अवसर....छत्तीसगढ़ के आधुनिक वि... भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी... विकास चंद्रमौली शर्मा बने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे... मोबाइल, नगदी सहित स्कूटी बरामद कोटा में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला...आपसी विवाद बनी वजह, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज VIDEO मस्तूरी: जमीन विवाद में हिंसक झड़प…विरोध करने पर परिवार सहित मारपीट, एफआईआर दर्ज बिलासपुर: शिव टॉकीज चौक पर स्कूटी सवार युवती से झपटमारी.. अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश ने घटना को दिया अ... रतनपुर का गौरव बने दिव्यांशु जायसवाल...UPSC में चयनित होकर क्लास-1 अधिकारी बने, क्षेत्रवासियों में ह... भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो की मौत, ट्रैक्टर चालक भी हुआ गंभीर रूप स... बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ,