बिलासपुर

धान का उठाव न होने से प्रशासन आया एक्शन में…राईस मिलों में छापा, बड़ी मात्रा में धान, चावल का स्टॉक जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला प्रशासन की टीम ने आज दो और राईस मिलों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की। दोनों राईस मिलों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। मीलें सील कर दी गई। कस्टम मिलिंग नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप इन मिलर्स पर है। बड़ी मात्रा में धान, चावल एवं कनकी के स्टॉक भी जब्त कर लिए गए। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में आज दो राईस मिल-श्रीजी राईस मिल सेन्दरी एवं लक्ष्मी एग्रोटेक बिल्हा के खिलाफ कार्रवाई की गई।

श्रीजी राईस मिल के संचालक जुगल किशोर पालीवाल हैं। उनके मिल से 4022 क्विंटल धान, 2322 क्विंटल चावल एवं 109 क्विंटल कनकी बरामद किया गया है। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगा है। इसी प्रकार लक्ष्मी एग्रोटेक बिल्हा, संचालक गौरव अग्रवाल की राईस मिल भी सील कर बिजली कनेक्शन विच्छेद किया गया। उनके मिल से 280 क्विंटल धान जब्त किया गया। उन पर भी कस्टम मिलिंग के प्रति उदासीनता का आरोप लगा है।

जिला प्रशासन की टीम में राजस्व, खाद्य, मार्कफेड, पुलिस एवं बिजली विभाग के अधिकारी शामिल हुये। कलेक्टर ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने असहयोग करने वाले राईस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...