बिलासपुर

15 लाख कीमती 483 क्विंटल धान को किया गया जब्त…जिले के अलग अलग क्षेत्रों में की गई छापेमारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – धान का अवैध संग्रहण कर समितियों में इसे खपाने का प्रयास करने वाले दलालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आज छापा मार शैली में कार्रवाई कर 4 प्रतिष्ठानों के कब्जे से 483 क्विंटल धान जब्त किए है। धान की कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य, राजस्व और मंडी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया है।

जिले के खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए बताया कि विकासखण्ड कोटा के ग्राम चंगोरी में जय माता दी मुर्रा उद्योग में 232 क्विंटल (580 कट्टी) धान गोदाम में उपलब्ध पाया गया। जिसके संबंध में प्रोपाईटर राधेश्याम साहू द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका एवं प्रोपाईटर के द्वारा स्टॉक रजिस्टर भी संधारित नहीं किया जाना पाया गया।

अतः उपलब्ध धान जप्त करते हुए संबंधित प्रोपाईटर के विरूद्ध मण्डी अधिनियम् के तहत् जब्ती की कार्रवाई की गई। विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम अमसेना में श्री राम ट्रेडर्स की जॉच के दौरान 42.80 क्विंटल धान गोदाम में पाया गया। जिसके संबंध में प्रोपाईटर द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अतः उपलब्ध धान जब्त करते हुए मण्डी अधिनियम के तहत् कार्रवाई की गई।

तहसील बोदरी स्थित ग्राम चकरभाठा में जय श्री कृपा प्रोपाईटर संतोष कुमार फोटानी के यहाँ 148 क्विंटल धान एवं सुरेश पंजवानी के यहाँ प्राप्त 60 क्विंटल धान मण्डी अधिनियम के तहत् जप्त करते हुए गोडाउन सील किया गया।आगे भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...