बिलासपुर

अवैध रूप से कबाड़ परिवहन करते पकड़ा गया चर्चित कबाड़ी संतोष रजक…. पिकअप वाहन में 18 क्वींटल कबाड़ जप्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा पूर्व में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को मिटींग लेकर जिले में अवैध कारोबार करने वालों पर कार्यवाही करने के संबंध में निर्देश जारी किये हैं इसी कड़ी में सरकंडा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार / कबाड़ ब्यवसाय करने वाले लोगों के संबंध में लगातार पतासाजी किया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि कि संतोष रजक नामक कबाड़ ब्यवसायी जो चांटीडीह में कबाड़ दुकान चलाता है अपना दुकान खोल कर वाहन में लोहा टीना का कबाड़ भर कर बाहर भेजने के फिराक में है सूचना पर थाना प्रभारी जे.पी गुप्ता द्वारा टीम बनाकर चांटीडीह स्थित कबाड़ी दुकान पर रेड किया गया

जहां आरोपी द्वारा मारूती कैरी वाहन क्रमांक सी जी 10 ए डब्ल्यू 8508 में कबाड़ जिसमें लोहे का छड़ , सेंटींग प्लेट , लोहा टीना कबाड़ सामान भरा मिला जिसे आरोपी परिवहन करने के फिराक में था। वाहन में 18 क्वींटल कीमती करीब 60000 रूपये का कबाड़ सामान भरा होना पाया गया , जिसे चोरी का सामान होने के संदेह पर धारा 41 ( 1-4 ),  379 भादवि के तहत जप्त किया गया और आरोपी संतोष रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आपको बता दें कबाड़ का धंधा करने वाला संतोष रजक अब अपनी करतूत की वजह से पुलिस की गिरफ्त में है कबाड़ व्यवसाई संतोष रजक पुलिस विभाग को अपनी जागीर समझता था,पैसे के नशे में चूर संतोष रजक हाल ही में एक पत्रकार के साथ भी मारपीट कर चुका है अवैध कबाड़ का धंधा कर संतोष रजक खूब पैसे कमाए पर पैसे कमाने की भूख कम नही हुई और सरकंडा पुलिस के आंख में धूल झोंक कर कबाड़ी संतोष धड़ल्ले से अवैध कबाड़ का व्यवसाए करता रहा, पर कहते है न कि अति का अंत ज़रूर है वही हुआ संतोष रजक के साथ, आखिरकार इसके पाप का घड़ा फुट ही गया,और अब बड़ी बड़ी डिंग हांकने वाला कबाड़ी संतोष रजक भीगी बिल्ली बन थाने में मुंह छुपाते फिर रहा है। फोटों में आप साफ देख सकते है कि इसके माथे पर एक शिकन नही है बल्कि अपराध करने के बाद भी इसके चेहरे पर बेशर्मी झलक रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...