मस्तूरी

दर्रीघाट के ढाबा संचालक बाप-बेटे का कहर…काम करने वाले युवक को बेरहमी से पीटा, ईंट से मारकर किया लहूलुहान,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीघाट स्थित एक ढाबे में काम करने वाले युवक के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ढाबा संचालक और उसके बेटे पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने मामूली विवाद के बाद युवक पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बहादूर दास निवासी ग्राम दर्रीघाट, जो निजी बिजली रिपेयरिंग का काम करता है, उसने थाना मस्तूरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका बेटा दीपक दास पिछले तीन वर्षों से दर्रीघाट स्थित सितारा ढाबा में काम कर रहा है और वहीं रहता है। घटना दिनांक 17 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। उस समय दीपक दास और ढाबा संचालक राजकुमार डहरिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही राजकुमार का बेटा कुबेर डहरिया भी मौके पर पहुंच गया और गुस्से में आकर दीपक के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि कुबेर डहरिया ने ज्यादा होशियार बनता है कहते हुए दीपक को मां-बहन की गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद उसने पास में पड़ी ईंट उठाकर दीपक के माथे पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को बाद में ढाबा संचालक द्वारा ही इलाज के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल,में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रार्थी ने बताया कि घटना की जानकारी उसे फोन के माध्यम से मिली, जिसके बाद वह थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में आरोपी राजकुमार डहरिया और उसके बेटे कुबेर डहरिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, ढाबा संचालक और उसके बेटे द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई की गई थी। वहीं, कानूनी कार्रवाई के डर से उन्होंने घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, ताकि मामला शांत हो सके। फिलहाल मस्तूरी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...