बिलासपुर

बिलासपुर:- होटल हेवेन्स पार्क में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार, सील लगने के बाद बार में जमी थी महफ़िल…2 लाख रुपए नगद और ताशपत्ती जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के चर्चित होटल हेवेंस पार्क के बार का लाइसेंस निलंबित होने के कुछ घंटों बाद ही होटल में जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से दो लाख रुपये नगद और ताशपत्ती को बरामद किया हैं। ग़ौरतलब है कि आबकारी विभाग की टीम ने 7 दिसंबर को होटल हेवेंस पार्क के बार में छापा मारकर हरियाणा की शराब बरामद की थी। इस पर कलेक्टर ने बार का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया। शनिवार सुबह आबकारी विभाग ने बार को सील कर दिया। लेकिन कार्रवाई के 24 घंटे के भीतर ही होटल में अवैध गतिविधियां होने की सूचना मिली जिस पर शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर तारबाहर थाना और सिविल लाइन पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारा। होटल के एक कमरे में छह लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

आरोपियों में रसीद बक्स पिता के बक्स उम्र 34 साल ओम नगर, शाहिल मौर्य पिता स्व राजेंद्र मौर्य उम्र 29 साल मौर्या बाडी शनिचरी ,ऋषभ शर्मा पिता पी सी शर्मा उम्र 35 साल रामाग्रीन सिटी, सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी उम्र 24 साल कपिल नगर सरकंडा, मनीष पंजवानी पिता अशोक पंजवानी उम्र 29 साल धान मंडी तोरवा, विशाल अचंनतानी पिता विजय अंचनतानी उम्र 26 साल डोमेनोज के सामने सकरंडा, शरद यादव पिता बी एल यादव उम्र 41 साल चांटापारा शामिल हैं। इन सभी के कब्जे से करीब दो लाख रुपये नगद जब्त किए गए। पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में लिया है और सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। होटल की इन अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस अब गहन जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...