मस्तूरी

मस्तूरी:- ट्रैक्टर ट्राली की चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार..ट्रैक्टर इंजन, पल्सर बाइक जब्त

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकारी में शुक्रवार की रात प्रार्थी चंद्रकुमार निर्णेजक की ट्रैक्टर ट्राली घर के बगल में खड़ी थी, जिसे चोरों का गिरोह ट्रैक्टर इंजन के साथ चोरी करने पहुँचा था, इसी बीच रात 11 बजे घर से बाहर निकले प्रार्थी के भतीजे ने चोरों को ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करते देख लिया, जिसने हल्ला मचाया और परिजनों को जानकारी दी, तब तक चोर भागने लगे, जिनका पीछा करने बाइक से प्रार्थी और अन्य परिजन निकले जिन्हें पता चला कि ट्रैक्टर इंजन के मालिक ईश्वर प्रजापति निवासी भैसो थाना पामगढ एवं उसके अन्य तीन साथी ने मिलकर उनके घर टिकारी से बेद परसदा की ओर करीबन डेढ किलोमीटर आगे रोड किनारे खेत में पुराना ट्रेक्टर ट्राली कीमती 85,000 रूपये जिसमें ट्रेक्टर क्रमांक CG 11 BL 4096 पावर ट्रैक नीला रंग का इंजन लगे हालत में छोडकर भाग गये है,

जहाँ रात में ही डायल 112 को काल करके बुलाया गया और घटना स्थल में जाकर सभी ने ट्रैक्टर और इंजन को कब्जे में ले लिया। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने मस्तूरी थाने पर दर्ज कराई थी, प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान ट्रेक्टर इंजन स्वामी का पता करने पर ग्राम भैसो का होने से आरोपियो ईश्वर प्रजापति पिता बुद्ध राम उम्र 20 साल,

मुकुल पिता जय कुमार पटेल उम्र 27 साल, अम्बेश पिता पंचूराम प्रजापति उम्र 20 साल सभी निवासी भैसो को उनके ठिकाने में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार करने पर आरोपियो के ट्रेक्टर इंजन एवं ट्राली ,एक पल्सर मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है। वही आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...