मल्हार

हसदेव घाटी की पुरातात्त्विक संपदा नामक शोधपुस्तिका का हुआ विमोचन….मल्हार के हरि सिंह क्षत्रिय की सोलह से अधिक शैलाश्रयों के खोजों पर आधारित है पुस्तक

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – 5 मई को जिला पुरातत्त्व संग्रहालय कोरबा के मार्गदर्शक मल्हार निवासी हरि सिंह क्षत्रीय के शोधों पर आधारित “हसदेव घाटी की पुरातात्त्विक संपदा” नामक शोधपुस्तिका का विमोचन कार्यक्रम उज्जैन में सम्पन्न हुआ। जिसमें पश्चिम महाराष्ट्र के सहसंयोजक व संस्कार भारती के विनीता देशपांडे, वाकणकर शोध संस्थान के डॉ दिलीप वाकणकर, निदेशक अश्विनी शोध संस्थान महीदपुर के डॉ रामचन्द्र ठाकुर, संग्रहाध्यक्ष विक्रम विश्वविद्यालय रमण सोलंकी, कुलसचिव विक्रम विश्व विद्यालय के प्रशांत पुराणिक, पूर्व अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ नारायण व्यास,

अंतर्राष्ट्रीय जीवाश्म वैज्ञानिक डॉ विजय साठे, कुलसचिव डेक्कन काॅलेज के डॉ प्रसाद जोशी, डाॅक्टर श्रीनंद बापट रजिस्टार भंडारकर रिसर्च इंस्टीयूट के द्वारा वाकणकर शोध संस्थान उज्जैन में किया गया। जिसमें चौदह गाँव के सोलह से अधिक शैलाश्रयों के खोजों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया।

उल्लेखनीय है कि वाकणकर भारतीय संस्कृति अन्वेषण न्यास उज्जैन के तत्वाधान में 4 व 5 मई को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे दूसरे दिन 5 मई को हरिसिंह की “हसदेव घाटी पुरातात्विक संपदा” के प्रथम सोपान का विमोचन किया गया। हरि सिंह क्षत्रिय द्वारा कोरबा जिला में खोजे गए शैल चित्रों , शैलाश्रयों एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों का निरीक्षण किया था और इन खोजों से प्रभावित होकर उन्होंने इन्हें राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने एवं संरक्षित करने की दृष्टि से एक पुस्तक प्रकाशित करने की आवश्यकता प्रतिपादित की थी ।

इतना ही नहीं पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत की पुरातत्विक पुस्तकों की लेखिका विनीता देशपांडे ने हरि सिंह की खोजों पर आधारित पुस्तक लेखन का दायित्व भी स्वीकार किया था। इसके अलावा हरिसिंह मल्हार व आसपास पुरातात्विक स्थलों की जानकारी भी रखते है साथ ही वे सुपकला, काष्ठ कला में महारत हासिल कर चुके है।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...