मस्तूरी

एनटीपीसी कर्मचारी के सुने मकान का टूटा ताला..नगदी सहित लाखों के माल की हुई चोरी, परिवार सहित गए थे ससुराल,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा के कंकालिन पारा निवासी योगेश कुमार बर्मन एनटीपीसी सीपत में टीईसी के पद पर कार्यरत है जो बीते 26 दिसम्बर को परिवार सहित घर मे ताला लगाकर अपने ससुराल परसदा चले गए थे, इसी बीच 28 दिसंबर को प्रार्थी के छोटे भाई ने उन्हें जानकारी दी कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर खुला हुआ है, जिस पर प्रार्थी तत्काल परिवार सहित घर पहुँचे तो देखे कि मेन गेट में लगा ताला टूट कर गैरेज के पास पिल्हर में रखा था

घर के अंदर घुसकर देखे तो तीनो बेडरूम का दरवाजा खुला था तथा घर का पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था किचन के बगल के बेडरूम में रखे आलमारी को खोलकर अंदर के लाकर को तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लाकर के अंदर रखे सोने का हार 25 ग्राम ,सोने का झूमका 25 ग्राम ,सोने का मंगल सूत्र 10 ग्राम ,चांदी का पायल 08 नग , चांदी का करधन 01 नग, बिछिया 02नग पुरानी इस्तेमाली तथा नगदी रकम 50,000 रूपये कुल किमती लगभग 152000 रूपये गायब थे। जिसकी शिकायत उन्होंने मस्तूरी थाने पहुँचकर दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा