बिलासपुर

क्षणिक आवेश बनी मौत की वजह…युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अपनी मां से पारिवारिक विवाद के बाद युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां सरस्वती स्टील के पीछे किराए के मकान में रहने वाले युवक ने मंगलवार की सुबह फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। बताया जा रहा है। कि मस्तूरी ब्लॉक के मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम कारियाताल (नेवारी ) का रहने वाला सूरज ठाकुर विगत एक महीने से सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सरस्वती स्टील के पीछे किराए के मकान में रह रहा था। सूत्रों की माने तो मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे अपनी मां से फोन में किसी बात को लेकर बहस कर रहा था। उसके बाद गुस्से में आकर सूरज ने फोन काटा और उसके बाद से किसी का फोन नही उठाया। संभावना जताई जा रही है की उसके बाद उसने पंखे में गमछे का फंदा बनाकर उसमें झूल गया होगा। इधर सूरज ठाकुर के फोन नही उठाने से घबराए पिता मनोज सिंह ठाकुर सिरगिट्टी में स्थित उसके पास पहुंचे तो खिड़की से देखा की उनका बेटा गमछे के फंदे में लटक रहा है। जिसकी सूचना तत्काल मकान मालिक ने सिरगिट्टी पुलिस को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंच डेड बॉडी को फंदे से उतारा और उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों की माने तो मृतक का स्वभाव गुस्सैल था जो उसके मौत की वजह बनी। बहरहाल मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिसके बाद ही युवक के मौत की वजह साफ़ हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...