बिलासपुर

बिलासपुर:- खून से लथपथ मिली युवक की लाश…शरीर पर मिले चोट के निशान, सरकंडा पुलिस जुटी संदिग्ध मामले की जांच में,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – साल की शुरुआत होते ही जिले में एक युवक की रक्त रंजिश लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर मुरुम खदान अटल आवास क्षेत्र में गुरुवार सुबह युवक की खून से सनी लाश मिली है। युवक की पहचान रोजी मजदूरी करने वाले गजेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। युवक के डेड बॉडी पर संघर्ष के निशान है। मिली जानकारी के अनुसार अटल आवास मुरम खदान के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना गुरुवार सुबह सरकंडा पुलिस को दी गई। जिसमे मौके पर सरकंडा पुलिस पहुंच ने देखा कि गजेंद्र ठाकुर की लाश पड़ी हुई है।

जिसके शरीर और गले में चोट के निशान है। जिसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस के अफसरों के अनुसार यह पूरा मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस को आसपास लोगो से पूछताछ में पता चला है कि मृतक नशे का आदी था,

और नशे में आसपास के लोगों से अक्सर वाद-विवाद करता था। शायद उसकी यही आदत उसके मौत की वजह बनी होगी। फिलहाल मामले में सरकंडा पुलिस ने डेड बॉडी को पीएम के लिए सिम्स हॉस्पिटल रवाना कर दिया है। वही अन्य साक्ष्य के साथ पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतक के मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार