बिलासपुर

आपसी रंजिश बनी हत्या की वजह…मुरुम खदान के पास मिली थी युवक की रक्तरंजित लाश, मामले में 2 सगे भाई गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गुरुवार को अशोक नगर में युवक की हत्या के मामले में सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहा अपनी रंजिश मिटाने हत्या को अंजाम देने वालें आरोपी सहित हत्या में प्रायोग हथियार और कपड़े को छिपाने वाले उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर में खगेद्र उर्फ गोलू ठाकुर की संदिग्ध लाश मिली थी। जिसकी सूचना पाकर सरकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंच डेड बॉडी का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया था।

मामले में पुलिस ने जांच शुरू तो उन्हे मुखबीर से सूचना मिला कि एक जनवरी की रात्रि में मृतक और कमलेश देवांगन के बीच विवाद हुआ था। जिसपर पुलिस ने अशोक नगर मुरूम खदान निवासी कमलेश उर्फ बबलू देवांगन को अशोक नगर अटल आवास में घेराबंदी कर पकड़ा। जिसने पूछताछ में बताया कि मृतक खगेन्द्र सिंह घटना के पूर्व इससे गाली गलौच करते रहता था जिससे वह रंजिशरत् था।

इसी बीच मृतक खगेन्द्र सिंह नए साल में उसे मिल गया। जिसका फायदा उठाकर कमलेश देवांगन ने मृतक को मौत के घाट उतारा दिया। और उसकी डेड बॉडी अशोक नगर में मेलू साहू के घर के बगल वाली गली में मृत हालात में छोड़कर भाग गए थे। वही आरोपी ने अपने भाई शनि देवांगन को हत्या को अंजाम देने वाले हथियार और जैकेट को छुपाने दे दिया था। इधर मामले में पुलिस ने दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उक्त कार्यवाही में उप निरी. बी.एन. बनाफर, उप निरीक्षक कृष्णा साहू, एसीसीयू बिलासपुर से प्र आर देवमुन पुहुप, आर बोधु राम कुम्हार, वीरेंद्र गंधर्व, निखिल, अविनाश कश्यप, थाना सरकंडा से प्र आर प्रमोद सिंह, आर विवेक राय, राकेश यादव, संजीव जांगड़े, दीपक साहू, का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार