जांजगीर चाँपा

नए साल में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिछाया जाल…हथकरघा विभाग के निरीक्षक 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला जांजगीर चांपा में हथकरघा विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार किये गए है, दरअसल प्रार्थी महेन्द्र देवांगन , ग्राम केरा , जिला- जांजगीर चांपा द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो , बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि हथकरघा बुनकर सहकारी समितियां महामाया समिति मिस्दा , लक्ष्मी कोसा समिति खोखरा एवं बजरंग बुनकर समिति खोखरा का कार्य निष्पादन बंद होने के कारण उनके द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विपणन एवं सहकारी संघ रायपुर को आवेदन दिया गया था , जिस पर सहायक संचालक हथकरघा जांजगीर चांपा को जांच हेतु निर्देश प्राप्त हुआ । सहकारी समितियों द्वारा प्रार्थी को अधिकृत करने पर जांच पश्चात् रिपोर्ट रायपुर भेजने हेतु वरिष्ठ निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान से मिलने पर उनके द्वारा 1,75,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई । प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था । प्रार्थी द्वारा 50,000 रू . की व्यवस्था करने पश्चात् आज दिनांक 03.01.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी हरेकृष्ण चौहान , वरिष्ठ निरीक्षक , हथकरघा विभाग , जिला- जांजगीर चांपा को पहली किश्त 50,000 रू . रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया । प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...