बिलासपुर

युवती से दुष्कर्म कर बनाया फोटो, वीडियो…फिर करने लगा ब्लैकमेल, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में पुलिस महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है,इसी क्रम में 27.11.2024 को प्रार्थीया ने कोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि पूर्व में18.11.2023 को संदीप लास्कर अपने क्लीनिक में जबरदस्ती बलात्कार किया था, अपने द्वारा खींची गई फोटो को वायरल करने की धमकी दिया था उसके बाद धमकी एवं ब्लैकमेल करते हुए शादी का झांसा देकर कई बार जबरदस्ती मेरी मर्जी के खिलाफ बलात्कार करता रहा है। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की पतासाजी हेतु टीम लगायी गयी। आरोपी घटना की रिपोर्ट के बाद से फरार था। जिसकी लगातार ग्राम पौंसरा, जलसो सेमरताल, आसपास के गांव तथा आरोपी के रिश्तेदारी में तथा सीपत, मस्तूरी क्षेत्र में होने की सूचना पर सीपत थाना क्षेत्र, मस्तूरी थाना क्षेत्र में लगातार पतासाजी की जा रहा थी। जिन्हें मुखबीर से आरोपी संदीप लास्कर के ग्राम किरारी थाना मस्तूरी क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर आरोपी संदीप लास्कर को ग्राम किरारी के शासकीय प्राथमिक शाला के आसपास होने की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी संदीप लास्कर पिता नंद कुमार लास्कर उम्र 25 साल निवासी पौंसरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन, आरक्षक वीरेंद्र भाई, उदय पाटले ,भास्कर साहू,म.आर. उत्तरी भारती का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार