बिलासपुर

घर से लापता हुए दो बच्चों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, खेलते खेलते निकल गए थे बाहर…चार टीमों की मदद से पुलिस निकली थी सर्च में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – घर से गायब हुए बच्चों को सरकंडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 घंटे के अंदर ही बरामद करने में सफलता हासिल की। इस पूरे मामले में पुलिस की चार टीमों ने 10 किलोमीटर तक सघन ऑपरेशन के बाद बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। लिंगियाडीह निवासी उतरा सूर्यवंशी ने 24 दिसम्बर को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह रोजी मजदूरी का काम करती है और उसके पति हलवाई का काम करने बाहर गए हैं। वह किराए के मकान में रहती और अपने बेटी व बेटा को छोड़कर काम में चली गई थी।

शाम जब 7:30 बजे वापस लौटी तो घर में देखने पर दोनों बच्चे नहीं मिले। इस पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में 24 दिसंबर को दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए चार टीमों का गठन किया और बच्चों को खोजने की तैयारी में जुट गई ।यह दोनों बच्चे उरतुम के पास खेलते हुए मिले जिन्हें सकुशल पुलिस थाने लेकर आ गई और उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार