रतनपुर

नगर पालिका रतनपुर में अध्यक्ष पद के लिए दामोदर सिंह क्षत्रिय प्रबल दावेदार….समर्थकों में जबरदस्त उत्साह,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के रतनपुर क्षेत्र में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का आरक्षण तय हो गया है। जहाँ इस पंचवर्षीय में नगर पालिका अध्यक्ष पद को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जिसके बाद से रतनपुर के सक्रिय नेताओ में दावेदारी की दौड़ शुरू हो गई है। इसी कड़ी में रतनपुर कांग्रेस की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय दामोदर सिंह क्षत्रिय ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। दामोदर सिंह क्षेत्र में अपने जनसंपर्क, कार्यशैली और सामाजिक सेवा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस के बैनर तले अपनी राजनीतिक पारी को मजबूत किया है और नगर विकास के मुद्दों को लेकर मुखर रहे हैं। गौरतलब है कि रतनपुर नगर पालिका का अध्यक्ष पद अब सामान्य श्रेणी के लिए खुला होने से राजनीतिक क्षेत्र में हलचल मच गई है। पहले यह पद आरक्षित था, जिससे सीमित वर्गों को ही अवसर मिलता था। लेकिन सामान्य श्रेणी में बदलने के बाद हर वर्ग और समुदाय से दावेदार सामने आ रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा, और अन्य राजनीतिक दलों ने भी अपने संभावित उम्मीदवारों पर मंथन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कई लोगों ने अपनी दावेदारी मजबूत करने तैयारियां शुरू कर दी है। अपनी दावेदारी के दौरान दामोदर सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य रतनपुर का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि रतनपुर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन इसकी आधारभूत संरचनाओं और नागरिक सुविधाओं पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़कों के सुधार, और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को प्राथमिकता देने की बात कही।

लगातार बदल रहे हैं समीकरण

रतनपुर में नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर कई दावेदार मैदान में हैं, जिससे चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की संभावना है। राजनीतिक समीकरणों को साधने और जनसमर्थन जुटाने के लिए सभी उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर सक्रिय हैं। कांग्रेस से जहां दामोदर सिंह ने दावेदारी पेश की है, वहीं भाजपा और अन्य दलों के उम्मीदवारों के नामों को लेकर अटकलें तेज हैं। इसके साथ ही दलीय राजनीति में लगातार समीकरण बदल रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: फर्जी दस्तावेज से 4 लाख की सहायता हड़पी...महिला समेत अन्य पर FIR दर्ज पचपेड़ी:- तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर... इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत, 2 मजदूर घायल, VIDEO बिलासपुर: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, मारपीट कर सिर पर हथियार से वार.. कार समेत ल... बिलासपुर: जिले के 15 निजी स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द...आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन सख्त, सीपत: दीपक की लौ से दर्दनाक हादसा....पास रखी ज्वलनशील सामग्री में भड़की आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी...