छत्तीसगढ़बिलासपुर

कुछ पलों के तूफान के बाद दिखा तबाही का मंजर, रेलवे क्षेत्र में 50 के करीब पेड़ धराशायी

आंधी के थमने के बाद सड़क पर टूट कर गिरी पेड़ों की डालियों को हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है

सत्याग्रह डेस्क

नौतपा के चौथे दिन शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और शाम करीब 4:00 बजे के आसपास तेज हवा चलने लगी। हवा की गति इतनी तेज थी कि देखते ही देखते रेलवे क्षेत्र में तबाही का मंजर नजर आने लगा। बिलासपुर में वैसे भी अब पेड़ों की तादाद गिनती की रह गई है। ऐसे में रेलवे क्षेत्र की हरियाली ही सुकून देती हैं। अभी भी रेलवे क्षेत्र में काफी हरियाली है जो बड़े-बड़े दरख़्तों की वजह से है, लेकिन मंगलवार शाम को आई 10 से 15 मिनट की आंधी के चलते बड़ी संख्या में पेड़ तबाह हो गए। तितली चौक से लेकर बड़ा गिरजा चौक के बीच ही 2 दर्जन से अधिक पेड़ों की टहनियां और डंगाल टूटकर सड़क पर गिर गए। जिससे यहां यातायात पूरी तरह बाधित हो गया । तेज हवा की वजह से रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान की एक दीवार भी ढह गई ।वहीं यहां जारी फुटबॉल मैच के लिए लगाए गए फ्लड लाइट के टावर भी धराशायी हो गए।

तबाही केवल बंगला यार्ड क्षेत्र में ही नहीं हुई बल्कि बुधवारी बाजार से लेकर रेलवे के कई दफ्तरों में लगे पेड़ भी इस तेज आंधी की वजह से उखड़ गए या फिर उनकी बड़ी-बड़ी टहनियां टूट कर सड़क पर गिर गई। वहीं जगह-जगह लगे होर्डिंग, बैनर पोस्टर भी तेज हवा के चलते उड़ गए । 15 मिनट चली अंधड़, अपने पीछे तबाही के नजारे छोड़ गई। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है । अक्सर नौतपा के दिनों में शाम के वक्त इसी तरह मौसम में बदलाव देखा जाता है। तेज गर्मी की वजह से बने कम दाब के चलते तेज हवा चलती है। मंगलवार शाम को आई अंधड़ की वजह से रेलवे क्षेत्र में मौजूद हरियाली पर व्यापक असर पड़ा है, और यहां बड़ी संख्या में पेड़ों को नुकसान हुआ है।

वही पेड़ों के गिरने से बिजली के तार और केबल के वायर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आंधी के थमने के बाद सड़क पर टूट कर गिरी पेड़ों की डालियों को हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब...