बिलासपुर

बिलासपुर:- चिंगराजपारा के नाले में मिली ड्राइवर की लाश…हत्या या हादसा सरकंडा पुलिस जुटी जांच में,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मंगलवार देर शाम नाले में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा चिंगराजपारा नाले का है। जहाँ शाम को सरकंडा पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति की लाश मुक्तिधाम के बगल स्थित नाले में पड़ी हुई है। जिसकी सूचना पाकर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। जहाँ व्यक्ति कि डेड बॉडी को बाहर निकाला गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की शिनाख्ती सीपत थाना क्षेत्र के बरेली निवासी अमित वस्त्रकार के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति के परिजनो को दे दी गई है और डेड बॉडी को सिम्स हॉस्पिटल पीएम के लिए भेज दिया गया है। विश्वनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित वस्त्रकार ड्राइवर है।

जो वर्तमान में तेलीपारा स्थिति एमराल्ड होटल में ड्राइवर का काम करता था और पुराना बस स्टैंड में ही अस्थाई तौर पर रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था। लेकिन वह घटना स्थल कैसे पहुंचा, और उसकी मृत्यु कैसे हुई इस सवाल का जवाब अब तक किसी के पास नही है..? ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि नशाखोरी के दौरान नाले में गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है या फिर काफी सोच समझकर व्यक्ति को मौत के घाट उतारा गया है। मामले में सरकंडा पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिसिया जांच के बाद ही अमित वस्त्रकार के मौत की वास्तविक वजह साफ़ हो सकेगी।

रात होते मधुबन के पास लगता है नशेड़ियों का जमावड़ा.. रात तक होती है जमकर नशाखोरी..

सूत्रों की माने तो अमरैय्या चौक चिंगराजपारा मधुबन के पास देर शाम से ही नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। जहा देर रात तक जमकर नशाखोरी होती है। मुख्य सड़क से अंदर नाले के आसपास खाली जगहों में ग्रुप में नशेड़ी जमकर नशा करते है। जिससे राहगीरों को डर के साए में वहाँ से गुजरना पड़ता है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस भी गंभीरता नही दिखाती है। जिसकी वजह से दिन ब दिन उक्त जगह नशेड़ियों का सुरक्षित अड्डा बन गया है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस को छापेमारी कार्यवाही करने की जरूरत समझी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार