रतनपुर

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक में सवार 3 गंभीर हॉस्पिटल रिफर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के कलमीटार जाने वाले रास्ते मे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिससे आपातकालीन सुविधा के लिए रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है वही मौके पर पुलिस पहुँच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर से कलमीटार जाने वाले रास्ते मे दुलहरा तालाब के पास

रात 9:30 बजे के आसपास रतनपुर से कलमीटार तरफ तेज रफ्तार से जा रही स्विफ्ट डिजायर CG 04 HA 9969 ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कलमीटार तरफ से आ रहे बाइक सवार जो रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघरी के बताए जा रहे है जिनको कार ने सामने से टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही बाइक सवार तीनो गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये।वही घायल अवस्था मे बीच सड़क में पड़े रहे।

जिसे रास्ते मे चल रहे राहगीरों ने देखा तो डायल 112 और 108 को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहूंचे 108 ने तत्काल घायलो को रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जिसे बिलासपुर रिफर करने की तैयारी चल रही है।वही सूचना के बाद मौके पर पहूंची पुलिस ने कार चालक के बारे में पतासाजी की गई जो घटना कर कार को घटनास्थल में ही छोड़ चालक मौके से फरार हो गया है।फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...