क्राइम बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई….नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान

भुवनेश्वर बंजारे

{SGN}बिलासपुर – पुलिस अब मुखबिरो तक सीमित नहीं रह गई है। अब वह अपराधियों को पकड़ने आम जनता की मदद लेकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। या यू कहे की अब बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिस का सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है इसी कड़ी में रविवार को सिविल लाइन पुलिस ने नशीली दवा बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार बिलासपुर पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिस के तहत एक मोबाइल नंबर जनहित में प्रसारित किया गया था। जिसमे संपर्क कर स्थानीय निवासी ने तैयबा चौक, तालापारा में एक व्यक्ति द्वारा नशीली दवाइयां बेचने की जानकारी पुलिस के आला अफसर को दी।

जिसपर उन्होंने तत्काल सिविल लाइन पुलिस को आरोपी को पकड़ने निर्देशित किया गया। जिसपर सीविल लाइन पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तालापारा निवासी अनिश खान को रंगे हाथों पकड़ा। जहा आरोपी के कब्जे से एक पैकेट मे 52 नग प्रतिबंधीत नशीली इंजेक्शन (REXOGESIC BUPRENORPHINE ) जो प्रत्येक एम्पुल में 02-02 एम.एल.भरा हुआ बरामद किया गया। वही बिक्री रकम 620 रुपए भी पुलिस ने जब्त किया। उक्त मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला