रतनपुर

स्वामी आत्मानंद कन्या शाला रतनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना टीम पहुँची गांव… 7 दिवसीय कैम्प का हुआ आयोजन

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ग्राम उमरिया- दादर में स्वामी आत्मानंद शा.क.उ.मा.वि.रतनपुर का विशेष शिविर 4 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में प्रत्येक दिवस प्रभात फेरी ,योग ,परियोजना कार्य बौद्धिक परिचर्चा – दोपहर 02 से 04 बजे तक तथा जनसंपर्क,खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 4.30 से 05.30 बजे तक होता था।

तिथिवार बौद्धिक परिचर्चा के विषय मे बालिका शिक्षा,स्वास्थ्य शिक्षा एवं व्यक्तित्व का विकास,साइबर क्राइम से बचने के उपाय, नशा मुक्त समाज में युवाओं की भूमिका, छत्तीसगढ़ी बोली और लोक संस्कृति, यातायात के नियम तथा सड़क दुर्घटना रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया गया।

समापन दिवस में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत उमरिया दादर की सरंपच सुखमिन बाई पैकरा, संस्था के प्राचार्य डॉ. ललित शास्त्री, पूर्व प्राचार्य भारती त्रिवेदी, आशा तिवारी, कुंजबिहारी डिक्सेना, नीतू सय्याम, रोनित विश्वकर्मा, मनोज यादव , योगेश एन्नेवर, ज्योति विश्वकर्मा , सुशील कुमार पटेल मिट्ठू नवागांव तथा गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का सफल संचालन पीटीआई प्रमोद कुमार धीवर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी अनिता पटेल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार