रतनपुर

गौ संरक्षण एवं संवर्धन पर गौ विज्ञान परीक्षा का हुआ आयोजन…महामाया कॉलेज के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति के संयोजन में आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी को संपन्न हुआ था, इस परीक्षा में महाविद्यालय के 74 विद्यार्थियों प्रणाम ने पंजीयन कराया था,इन्हें आयोजन समिति ने सौ रुपए शुल्क लेकर गाय के दूध,गोबर,मूत्र के लाभ,उनमें पाए जाने वाले गुणकारी तत्व, गाय का सनातन परंपरा में धार्मिक,आध्यात्मिक स्थान आदि की जानकारी युक्त पुस्तक अध्ययन के लिए दी गई थी,इस परीक्षा में सौ बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे, जिसका सही उत्तर ओ एम आर शीट पर देना था,इस परीक्षा का परिणाम आज नौ जनवरी को मूल्यांकन पश्चात घोषित किया गया,

इसमें प्रथम स्थान कु. शिवानी कश्यप, बी. एससी. तृतीय वर्ष,दिव्तीय स्थान कु.साक्षी कश्यप, बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर और कु.कल्याणी कश्यप बी.एससी.दिव्तीय वर्ष ने प्राप्त किया, तृतीय स्थान पर कुछ.मानसी बेलदार, बी.एससी. दिव्तीय वर्ष रहीं,इन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को जिला स्तर पर आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अवसर मिलने पर एवं वहां भी श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डी.डी.कश्यप जी, संयोजक डॉ राजकुमार सचदेव, पूर्व प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार लहरे प्रो. के. एस.पुसाम सहित अन्य सभी प्राध्यापक जनों ने शुभकामनाएं दी हैं, प्रतियोगिता के आयोजन और मूल्यांकन में

प्रो. देवलाल उइके,प्रो. शिल्पा यादव, डॉ. आरती तिर्की, डॉ. स्वाति शर्मा,प्रो. बुद्धदेव मंडल,डॉ. साक्षीदेव पाण्डेय, डॉ. जितेंद्र साहू, प्रो.रुपाली साव,प्रो.प्रिन्सी तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रतियोगिता में सम्मिलित विद्यार्थियों ने पुस्तक अध्ययन से गौ के विविध लाभ मिलने के अनुभव को बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हमें बहुत सारी नई जानकारी प्राप्त होती है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: फर्जी दस्तावेज से 4 लाख की सहायता हड़पी...महिला समेत अन्य पर FIR दर्ज पचपेड़ी:- तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर... इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत, 2 मजदूर घायल, VIDEO बिलासपुर: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, मारपीट कर सिर पर हथियार से वार.. कार समेत ल... बिलासपुर: जिले के 15 निजी स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द...आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन सख्त, सीपत: दीपक की लौ से दर्दनाक हादसा....पास रखी ज्वलनशील सामग्री में भड़की आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी...