बिलासपुर

कुदुदण्ड में फिर चाकूबाजी…युवक पर दिन दहाड़े जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कुदुदण्ड स्थित गायत्री मंदिर चौक के पास मंगलवार सुबह एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित शेख जुनैफ, निवासी गायत्री मंदिर चौक कुदुदण्ड, जो शान सिक्यूरिटी में गार्ड के रूप में कार्यरत है, उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नानू मराठा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, 6 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 10.30 बजे वह किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गायत्री मंदिर के पास आरोपी नानू मराठा सामने से आया और एक सप्ताह पूर्व बीड़ी पीने की बात को लेकर हुए विवाद को दोबारा उठाते हुए गाली-गलौच करने लगा। आसपास लोगों की मौजूदगी का हवाला देकर गाली देने से मना करने पर आरोपी और अधिक उग्र हो गया तथा मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा। आरोपी ने अचानक अपने पीछे हाथ ले जाकर चाकू निकाला और गर्दन पर वार करने का प्रयास किया। बचाव में झुकने पर पीड़ित के बाएं कांख के पास चाकू लगा, इसके बाद आरोपी ने पीठ की ओर कमर के ऊपर दो-तीन बार चाकू से वार कर दिया, जिससे गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। घटना को पीड़ित के दोस्त सहित आसपास के राहगीरों ने देखा और बीच-बचाव किया। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू लहराता हुआ नदी की ओर फरार हो गया। घायल युवक को परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार