मस्तूरी

राज्य स्तरीय प्रो बेंचप्रेस एवं डेडलिफ्ट पॉवर लिफ्टिंग में फिर मस्तूरी के खिलाड़ियों ने लहराया परचम….जीते 15 मेडल,

उदय सिंह

मस्तूरी – छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय प्रो बेंचप्रेस एवं डेडलिफ्ट पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मस्तूरी के खिलाड़ियों ने फिर बाजी मारी है, जिन्होंने 15 पदक अपने नाम किये है। प्रतिवर्ष की भाँति छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ्टिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय बेंचप्रेस एवं डेडलिफ्ट प्रतियोगिता 11-12 जनवरी2025 को दुर्ग भिलाई सेक्टर 6 में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में राज्य से लगभग 17 जिलों से खिलाड़ीयो ने भाग लिया, जहाँ सब – जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर-1,2,3, (महिला एवं पुरुष) वर्ग के खिलाड़ीयो की उपस्थित रही -इस प्रतियोगिता में गोयल पॉवर जीम मस्तूरी के खिलाड़ीयों ने भी भाग लिया

जहाँ अपना बेहतर प्रदर्शन के साथ खिलाड़ी पुरुष वर्ग- सिद्धांत यादव दो स्वर्ण पदक,अजय कुमार यादव रजत पदक,विशाल दास मानिकपुरी दो रजत⁠ पदक,⁠⁠चेतन कुमार रजत और कांस्य पदक , ⁠प्रेम सिंह ठाकुर रजत पदक , अरमान गेंदले रजत और कांस्य पदक, युवराज और अनुराग गेंदले कांस्य पदक महिला खिलाड़ी-⁠पुष्पा अंजली तांण्डे दो स्वर्ण पदक, कामिनी तिवारी दो स्वर्ण पदक एवं शीला बंजारे दो रजत पदक प्राप्त किए, इन सभी खिलाड़ियों के कोच प्रशिक्षक एवं निर्णायक पॉवर लिफ्टर राष्ट्रीय विजेता, राजीव स्पोटर्स टैलेंट अवार्डी अरुण गोयल ने बताया-2025 उनके टीम के लिए बहुत अच्छा वर्ष रहा इस प्रतियोगिता में कुल 12 खिलाड़ी भाग लिए थे जहाँ 11 खिलाड़ियों ने पदक अपने-अपने नाम किए,

उक्त खिलाड़ियों में से अधिकांश खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता प्रथम प्रयास रहा जिन्होंने बहुत ही कम समय में कड़ी मेहनत के साथ तैयारी किए और आज प्रतिफल उनके हाथ में हैं-साथ ही जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते हैं उनका राष्ट्रीय स्तर में भाग लेने के लिए भी चयन हुआ हैं ये सभी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे, गौरतलब है की विगत 6 वर्षों से मस्तूरी में गोयल पॉवर जीम का संचालन किया जा रहा जहाँ पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता के लिए अपने क्षेत्र के सीरियस खिलाड़ियों को प्रतिभागी बनाने के लिए सदैव तत्पर रहते है एवं खिलाड़ी प्रतिवर्ष की आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पदक प्राप्त करते हुए अपने क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...